
Virat Kohli RCB, IPL 2025: आईपीएल में विराट कोहली फिर बनेंगे कप्तान? RCB रिटेंशन लिस्ट से डु-प्लेसिस-मैक्सवेल के नाम गायब
AajTak
आईपीए नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया. कोहली ने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की थी. इस दौरान एक बार 2016 में RCB ने फाइनल खेला था, जहां उसे सनराइजर्स हैदराबाद से हार झेलनी पड़ी थी.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है. ऑक्शन से पहले कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजीज ने अपने-अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया है. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स आगामी ऑक्शन में नई रणनीति के साथ उतरेगी.
क्या कोहली फिर बनेंगे RCB के कप्तान?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली समेत तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार (11 करोड़) और तेज गेंदबाज यश दयाल (5 करोड़) भी आरसीबी की रिटेंशन लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया है. फाफ डु प्लेसिस पिछले सीजन में आरसीबी के कप्तान थे, लेकिन अब टीम को एक नए कप्तान की तलाश है.
12th Man Army, your cheers have echoed! 📣 We’ve retained the stars you championed for, and we’re thrilled to welcome them back! Together, let’s make this season unforgettable. 💪 #PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #IPLRetention pic.twitter.com/4Xqf79akr6
ऐसी अटकलें चल रही हैं कि विराट कोहली फिर से RCB के कप्तान बन सकते हैं. अब इन अटकलों पर RCB टीम मैनेजमेंट का बयान सामने आया है. आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबट ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा, 'हमने अभी तक कप्तानी या उन पर (कोहली को फिर से कप्तान बनाना) कोई फैसला नहीं किया है. हमारे विकल्प खुले हुए हैं. हमने जो इकलौता स्पष्ट निर्णय लिया वह फाफ को रिटेन नहीं करना था. उन्होंने पिछले साल और उससे पहले के सालों में शानदार प्रदर्शन किया था. हम ऑक्शन में जाने से पहले बहुत खुले दिमाग से काम करेंगे.'
'मैंने कभी नहीं सोचा था कि...'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










