
Virat Kohli: विराट कोहली को टीम इंडिया ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, विराट ने कैप्टन रोहित को लगाया गले, Video
AajTak
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मोहाली में जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तब खिलाड़ियों ने विराट कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए मोहाली में खेला जा रहा टेस्ट मैच खास है. यह विराट के करियर का 100वां टेस्ट मैच है और इसे खास बनाने के लिए टीम इंडिया ने स्पेशल तरीका अपनाया. भारतीय टीम जब अपनी पारी खत्म होने के बाद फील्डिंग करने के लिए उतरी, तब किंग कोहली को टीम के खिलाड़ियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट में अपनी पहली पारी 574 के स्कोर पर घोषित की. इसके कुछ देर बाद ही टीम इंडिया ने फील्डिंग करना शुरू किया. टीम इंडिया जब मैदान में एंट्री ले रही थी, तब सभी खिलाड़ी आमने-सामने खड़े हुए और विराट कोहली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. The smile on @imVkohli's face says it all.#TeamIndia give him a Guard of Honour on his landmark Test.#VK100 @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/Nwn8ReLNUV The happiness in the face of Virat Kohli. pic.twitter.com/ANsSvtzr6d

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








