
Viral Videos: जब गाड़ी पर हुआ 'Tiger Attack', लोगों के रिएक्शन से चौंक जाएंगे आप!
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर अपने जबड़े से SUV कार के बंपर को खींच रहा है. टाइगर कार को करीब 3 से 4 फीट तक अपने जबड़े से खींच लेता है. कार में बैठे लोगों में उत्साह और डर का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है. इस बीच कार का बंपर भी पूरी तरह से टूट गया. इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा है कि बाघ को पता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियांडिलीशियस होती हैं. देखें ये वीडियो.

Makar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के दुर्लभ संयोग ने लोगों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है. एक ओर शास्त्र सूर्य गोचर के दिन संक्रांति मनाने की बात कह रहे हैं, तो दूसरी ओर एकादशी के नियम खिचड़ी पर्व की तारीख पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में सही तिथि जानना श्रद्धालुओं के लिए जरूरी हो गया है. तो आइए जानते हैं इस पर्व की सही तिथि.

Aaj 13 January 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 13 जनवरी 2026, दिन- मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि दोपहर 15.17 बजे तक फिर एकादशी तिथि, विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला में शाम 17.21 बजे तक फिर वृश्चिक में, सूर्य- धनु राशि में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.51 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.07 बजे से दोपहर 16.26 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Reuters की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार Apple, Samsung और अन्य मोबाइल कंपनियों से उनके ऑपरेटिंग सिस्टम का सोर्स कोड साझा करने को कह रही है, और 83 नए सुरक्षा मानक लागू करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों को किसी भी बड़े सॉफ़्टवेयर अपडेट से पहले सरकार को सूचित करना होगा. हालांकि, भारत सरकार की आधिकारिक एजेंसी PIB ने इस रिपोर्ट को फर्जी और भ्रामक बताया है.










