
Video: महाराष्ट्र के लातूर में हाईवे क्रॉसिंग बनी जानलेवा, एक ही महीने में तीन बड़े हादसे
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर-नांदेड़ हाईवे पर नांदगांव के पास एक सड़क कट मौत का कारण बन रहा है. मार्च महीने में यहां तीन बड़े हादसे हुए, जिनमें कई लोगों की मौत और कई घायल हुए. सेवा आधार संस्था ने सुरक्षा उपायों की मांग की है, जिसमें फ्लाईओवर, ट्रैफिक सिग्नल और चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत बताई गई है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में लातूर-नांदेड़ हाईवे पर स्थित नांदगांव के पास एक सड़क कट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है. इस महीने में इस कट के कारण तीन बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भय और रोष व्याप्त है. इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और प्रशासन की अनदेखी को उजागर किया है.
पहला हादसा 3 मार्च 2025 को हुई
इस क्रॉस पर पहला बड़ा हादसा 3 मार्च को हुआ जब एक बाइक सवार की लापरवाही के चलते 42 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई. अहमदपुर से लातूर जा रही एक बस के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने हाईवे पर ही तेज मोड़ लिया. इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
देखें वीडियो...
यह भी पढ़ें: Video: महाराष्ट्र के लातूर में सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, कई घायल, 42 यात्री थे सवार
दूसरा हादसा 4 मार्च 2025 को हुई

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










