
VIDEO: बदरपुर में शाहबाद डेयरी जैसी घटना, सरेआम लड़के पर चाकू से वार, तमाशबीन बने रहे लोग
AajTak
दिल्ली के शाहबाद डेयरी में जिस तरह साक्षी की हत्या की गई थी वैसी ही एक और वारदात बदरपुर में हुई है. दो युवकों ने सरेआम एक लड़के को कई बार चाकू से गोद दिया. युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आया है.
दिल्ली में सरेआम चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. शाहबाद डेयरी में चाकू गोदकर साक्षी की हत्या के बाद अब बदरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक 18 साल के एक लड़के को दो युवकों ने कई बार चाकू से गोद दिया. ये पूरी वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल लड़के सुमित गौतम का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उसके पिता का नाम सत्य प्रकाश है.
यहां देखिए वीडियो
वहीं पुलिस ने चाकू मारने वाले एक युवक की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में की है जबकि दूसरे के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. घटना को लेकर बदरपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर के करीब 2 बजे पुलिस को एक कॉल आई थी.
कॉल करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया था कि बदरपुर के मोहन बाबा नगर के गली नंबर 9 में एक युव को चाकू मार दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.
पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया जितेंद्र बदरपुर थाने का घोषित अपराधी है, वहीं घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












