
Video: दिल्ली मेट्रो में कपल ने की ऐसी हरकत, देखते ही यात्रियों ने फेर लीं नजरें
AajTak
दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो वायरल हुआ है. इसमें कपल Kiss तो नहीं लेकिन एक दूसरे के मुंह में कुल्ला करता दिखा. वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी शिकायत डीएमआरसी से की. कपल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की.
दिल्ली मेट्रो यूं तो यात्रियों की सहूलियत के लिए बनी है. लेकिन कुछ लोगों ने इसे भी रील्स का अड्डा बना दिया है. मेट्रो में लोगों की अजीबोगरीब हरकतों के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं. इसी बीच एक कपल का वीडियो वायरल हुआ जिसे देख सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोगों ने इस कपल की हरकत को बेहद शर्मनाक बताते हुए डीएमआरसी से कार्रवाई की मांग की है.
वायरल वीडियो में कपल एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए दिखाई दिया. दोनों का वीडियो वायरल हुआ तो शिकायत डीएमआरसी तक जा पहुंची. लोगों का कहना है कि लोगों की बेहूदा हरकतों से मेट्रो सवार यात्रियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है. मेट्रो में सफर करने वाले कपल कभी खुलेआम किस करते नजर आते हैं तो कभी बेपरवाह तरीके से रोमांस करते.
New day, New Delhi metro scenepic.twitter.com/yVhPV6mzcb
वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत मेट्रो से संपर्क करें. ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
शिकायत में लोगों ने ये भी कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ऐसे सभी लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर) को स्थायी तौर पर डिलीट करवाए, जो मेट्रो में ऐसी हरकत करते हैं. ऐसी हरकतें केवल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए की जाती हैं. देखा गया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ जाती है. ऐसे में यदि उक्त सोशल मीडिया अकाउंट को ही स्थायी तौर पर डिलीट करवा दिया जाता है तो संबंधित व्यक्ति अपने फॉलोअर्स को बचाने के लिए ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचेगा.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










