
Video: ऐसी औलाद से दुश्मन अच्छे! बुजुर्ग मां को बेटे ने पीटा, बिस्तर पर पटका, पोते ने डाला पानी और...
AajTak
दीपशिखा ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया था. शिकायत में कहा था कि भाई मां के साथ अमानवीय व्यवहार करता है, मारपीट करता है. दीपशिखा ने लुधियाना के सोशल वर्क करने वाले गुरप्रीत सिंह से भी मदद मांगी. गुरप्रीत अपनी टीम के साथ दीपशिखा की मां के घर पहुंचे और उन्हें वहां से रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया.
पंजाब के संगरूर जिले के रोपड़ से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो वृद्ध महिला के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का है. महिला के साथ अमानवीयता करने वाला और कोई नहीं उसका सगा बेटा है. बेटा, पोता और बहू तीनों ने मिलकर इस वृद्ध महिला पर जो अत्याचार किए हैं उसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आंखों से आंसू निकल आएंगे.
दरअसल, रोपड़ के ज्ञानी जैल सिंह नगर में 75 साल की आशा वर्मा अपने बेटे अंकुर वर्मा, बहू और पोते के साथ रहती हैं. वृद्धावस्था होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रही हैं. आशा वर्मा की बेटी का नाम दीपशिखा है.
उसने अपने भाई के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज कराया कि भाई मां के साथ अमानवीय व्यवहार करता है, मारपीट करता है. दीपशिखा ने लुधियाना के सोशल वर्क करने वाले गुरप्रीत सिंह से भी मदद मांगी. गुरप्रीत अपनी टीम के साथ दीपशिखा की मां के घर पहुंचे और उन्हें वहां से रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया.
'भाई करता है मां के साथ मारपीट'
दीपशिखा ने पुलिस को बताया कि भाई अंकुर वर्मा पेशे से वकील है. वह मां के साथ मारपीट करता है. सबूत के तौर पर दीपशिखा ने मां आशा वर्मा के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई.
'बाल खींचे, चांटे मारे और पलंग पर पटका'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










