
VIDEO: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, गृह मंत्री अमित शाह ने की J&K LG सिन्हा से बात
Zee News
पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने (Cloudburst) की खबर है. घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.
कश्मीर: पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने (Cloudburst) की खबर है. घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में बीएसएफ और सीआरपीएफ के कैंप को नुकसान हुआ है. Cloudburst hits near the Amarnath cave in Jammu and Kashmir; No loss of life reported बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के LG श्री मनोज सिन्हा जी से बात कर जानकारी ली है। राहत कार्यों व स्थिति के सटीक आकलन के लिए NDRF की टीमें वहाँ भेजी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त बादल फटा उस समय कोई भी श्रद्धालु अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के अंदर मौजूद नहीं था. एसडीआरएफ की दो टीमें पहले से ही पवित्र गुफा में हैं. गांदरबल से एसडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को भेजा गया है. Two SDRF teams are present at the cave; One additional team of SDRF deputed from Ganderbal — Amit Shah (@AmitShah)More Related News
