
Venkatesh Prasad: ‘उखाड़...’, पाकिस्तानी यूजर ने किया ट्रोल तो भारतीय क्रिकेटर ने बंद कर दी बोलती
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक यूज़र की बोलती बंद कर दी. यूजर ने वेंकटेश को आमिर सोहेल के साथ हुई लड़ाई पर ट्रोल किया था.
भारतीय टीम के स्टार बॉलर रहे वेंकटेश प्रसाद भले ही क्रिकेट से दूर हों, लेकिन वह अभी भी सुर्खियों में बने रहते हैं. वेंकटेश प्रसाद ने हाल ही में एक पाकिस्तानी ट्विटर यूज़र को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद कर दी. यूज़र ने वेंकटेश प्रसाद को आमिर सोहेल के साथ हुई उस ऐतिहासिक लड़ाई को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की थी. दरअसल, वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल के साथ हुए इस विवाद की तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि ये तस्वीर भारतीय क्रिकेट की एक खास तस्वीरों में से एक है. 1996 में बेंगलुरु में हुए वनडे मुकाबले में जब ये लड़ाई हुई, उसको लेकर वेंकटेश प्रसाद ने आमिर सोहेल से बात की.
Yes dear Murad, I do. He was arrogant in this image you posted, you need to see the next ball to know what arrogance can do- Uproot which in Hindi means Ukhaad. https://t.co/EPqfgXm0tK
वेंकटेश प्रसाद के इसी ट्वीट पर एक पाकिस्तानी यूज़र ने लिखा कि वेंकी, आपको ये याद है. इसी पर वेंकटेश प्रसाद ने मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि हां मुराद मुझे याद है. जो तस्वीर तुमने शेयर की है, उसमें यह एरोगेंट था. तुम्हें इसकी अगली बॉल देखनी होगी, एरोगेंट क्या कर सकता है. वेंकटेश प्रसाद ने यहां पर अपरूट शब्द का प्रयोग किया और साथ में बताया कि हिन्दी में इसे ‘उखाड़’ कहते हैं. वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल के बीच हुई ये लड़ाई 1996 क्रिकेट वर्ल्डकप की है. जब टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 287 का स्कोर बनाया था. जब पाकिस्तान के आमिर सोहेल तेज़ी से बल्लेबाजी कर रहे थे, उस वक्त उन्होंने वेंकटेश प्रसाद को एक चौका मारा और बल्ले को बाउंड्री की ओर दिखाया. वेंकटेश ने इसका बदला लिया और अगली ही बॉल पर आमिर सोहेल को क्लीन बोल्ड कर दिया. भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच में जिस जोश की बात होती है या ऐतिहासिक किस्सों की बात होती है, ये उनमें से एक है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









