
Vedant Fashions IPO: आज खुल रहा Manyavar ब्रांड वाली कंपनी का आईपीओ, यहां मिलेगी पूरी डिटेल
AajTak
शादी-विवाह और एथनिक वियर के ब्रांड ‘Manyavar’ और ‘Mohey’ की मालिक कंपनी Vedant Fashion का आईपीओ आज खुलने जा रहा है. अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो जानिए इस आईपीओ से जुड़ी सारी डिटेल
त्यौहारों के कुर्ता-पायजामा हो या शादी-विवाह के लिए शेरवानी और लहंगा, देश में एथनिक वियर के सबसे बड़े ब्रांड में से एक ‘Manyavar’ और ‘Mohey' की मालिक कंपनी वेदांत फैशन्स लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार 4 फरवरी को खुल रहा है. ऐसे में अगर आप इसमें निवेश की इच्छा रखते हैं तो यहां आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी.
आज खुलकर 8 को होगा बंद Manyavar IPO 4 फरवरी को खुलकर 8 फरवरी 2022 को बंद होगा. इस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 11 फरवरी को होगा. जबकि कंपनी के शेयर 16 फरवरी 2022 को लिस्ट होंगे. कंपनी 3,149 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 3,63,64,838 शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए रख रही है.
एंकर निवेशकों से जुटाए 944.75 करोड़ आईपीओ के खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 944.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसके लिए कंपनी ने 75 निवेशकों को 1,09,09,450 शेयर आवंटित किए हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










