Vastu Tips: सीढ़ियों के पास ना रखें अंधेरा, शांति के लिए इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो
AajTak
वास्तु शास्त्र मुनष्य के जीवन में बहुत महत्व रखता है. ये जीवन से निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी के प्रवेश के उपाय बताता है. वास्तु विज्ञान में मुनष्य की हर समस्या का हल बताया गया है. आमतौर पर लोग अपने दैनिक जीवन में कई ऐसी गलतियां करते हैं जिनका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है. लेकिन इन गलतियों का असर मनुष्य के जीवन अस्त-व्यस्त भी कर सकता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र इन गलतियों को सुधारने का उपाय बताकर जीवन को खुशहाल बनाने के तरीके बताता है. आइए जानते हैं इनके बारे में....
वास्तु शास्त्र मुनष्य के जीवन में बहुत महत्व रखता है. ये जीवन से निगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी के प्रवेश के उपाय बताता है. वास्तु विज्ञान में मुनष्य की हर समस्या का हल बताया गया है. आमतौर पर लोग अपने दैनिक जीवन में कई ऐसी गलतियां करते हैं जिनका उन्हें अंदाजा भी नहीं होता है. लेकिन इन गलतियों का असर मनुष्य के जीवन अस्त-व्यस्त भी कर सकता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र इन गलतियों को सुधारने का उपाय बताकर जीवन को खुशहाल बनाने के तरीके बताता है. आइए जानते हैं इनके बारे में.... अक्सर घर-परिवार के लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि दक्षिण की ओर मुंह करके सोना चाहिए. यदि आप अपना मास्टर बेडरूम बना रहे हैं तो वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा सबसे उचित दिशा मानी जाती है. वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके सोना अशुभ माना गया है. अपने बिस्तर को दीवार से कम से कम तीन से चार इंच की दूरी पर रखें. घर में उचित स्वच्छता बनाए रखने के लिए वॉशरूम और बाथरूम को नियमित रूप से साफ किया जाना चाहिए. इनसे बैक्टीरिया पनपने के खतरे को रोका जा सकता है. वास्तु के अनुसार, बाथरूम में टपकते नल खराब स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. सुनिश्चित करें कि आपके बाथरूम और घर में सभी नल अच्छी तरह से काम कर रहे हैं.
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












