
Vande Bharat Train: अब इस राज्य को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
Indian Railways: अब देश को एक और वंदे भारत मिलने जा रही है. पीएम मोदी 19 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें, हाल ही में पीएम मोगी ने बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. भारतीय रेलवे देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. आइए जानते हैं अब किस राज्य को मिलेगा वंदे भारत का तोहफा.
देश को अब जल्द ही आठवीं वंदे भारत मिलने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को हैदराबाद पहुंचेंगे. जहां पीएम मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के साथ-साथ कई और विकास परियोजनाओं की शिलांन्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी सिकंदराबाद स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें, अब तक देश के 7 रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हैदराबाद की अपनी यात्रा के दौरान, दक्षिण मध्य रेलवे से संबंधित 2,400 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को लॉन्च करेंगे. इसके तहत 700 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, 1,231 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद और महबूबनगर के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण और 521 करोड़ रुपये की लागत से काजीपेट रेलवे कोच वर्कशॉप पर काम शामिल हैं. बता दें, हैदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री सिकंदराबाद के परेड मैदान में समर्थकों की एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे.
अभी इन रूट्स पर दौड़ रही है वंदे भारत
वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं हैं. नई खूबियों से लैस नेक्स्ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा है.
बता दें, भारतीय रेलवे देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए रेलवे काम कर रहा है. इसी कड़ी में, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जल्द ही वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा. इससे यात्री आराम से यात्रा कर सकेंगे. साथ ही, वंदे भारत को लंबे रूट पर चलाने में भी मदद मिलेगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







