
Vande Bharat Express: दिल्ली से जयपुर की दूरी 3 घंटे में होगी पूरी, इस रूट पर जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन
AajTak
Indian Railways: आने वाले दिनों में दिल्ली से जयपुर का सफर और आसान होने वाला है. भारतीय रेलवे जल्द ही दिल्ली-जयपुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) चलाने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी जानकारी दी है.
उत्तर पश्चिम रेलवे एक नई सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है, जो दिल्ली-जयपुर रूट पर चलेगी. जयपुर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी जानकारी दी है. रेल मंत्री ने रविवार, 19 मार्च को जानकारी दी कि अगामी 24 मार्च को वंदे भारत ट्रेन जयपुर पहुंचेगी और अप्रैल महीने के पहले सप्ताह तक इसका संचालन किया जाएगा.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार, 19 मार्च को जयपुर रेलवे स्टेशन का दौरा करने के लिए नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचे. जयपुर रेलवे स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, सांसद सीपी जोशी ने रेल मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद रेल मंत्री ने जयपुर स्टेशन के कैरिज व वैगन अनुरक्षण डिपो का निरीक्षण किया. उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी और तकनीकि अधिकारियों के साथ बारीकि से निरीक्षण किया. ट्रेनों के चेचिस और डिब्बों के मेंटिनेंस सहित उनके रख रखाव को लेकर अधिकारियों के साथ जांच की. वहीं, रेलवे के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए.
मीडिया से रूबरू होते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जल्द ही जयपुर की जनता को खुशखबरी मिलने वाली है. जयपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन जल्द ही किया जाएगा. 24 मार्च को वंदे भारत ट्रेन जयपुर पहुंचेगी और अप्रैल महीने के पहले सप्ताह तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा. ये वंदे भारत ट्रेन जयपुर से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के सैटेलाइट स्टेशन खातीपुरा रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा सकता है.
इसके साथ ही रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है और इसके लिए तकनीकि अधिकारी और मैकेनिकों की चेन्नई में विशेष ट्रेनिंग करवाई गई है. जिससे इन दोनों शहरों के बीच के सफर में यात्रियों को कम समय लगेगा.
अभी दिल्ली से जयपुर तक जाने में करीब 6 घंटे लग जाते हैं लेकिन जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो जाएगी तो यह दूरी करीब 3 घंटे में पूरी होने की संभावना है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




