
Uttarakhand Nurse Rape Murder: नर्स के साथ दरिंदगी, पुलिस का यू-टर्न और बवाल... कोलकाता जैसे कांड के बाद उत्तराखंड में भी उबाल, CBI जांच की मांग
AajTak
कोलकाता से 1357 किलोमीटर दूर उत्तरखंड के रुद्रपुर में रेप और कत्ल की ऐसी वारदात अंजाम दी गई, जिसे लेकर वहां रोज धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. ये मामला है एक नर्स के साथ रेप और हत्या किए जाने का. जिसे जानकर हर कोई सकते में है.
Uttarakhand Nurse Rape Murder Case: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के रेप और मर्डर की वारदात को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. आरोपी के पकड़े जाने के बाद भी लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल की. काम रोका. और इस कांड के लिए जिम्मेदार दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की. हाई कोर्ट ने इस केस की जांच पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी. केस का खुलासा भी लगभग हो गया है. लेकिन ठीक ऐसा ही एक मामला या यूं कहें कि इससे भी खौफनाक वारदात कोलकाता से 1357 किलोमीटर दूर उत्तरखंड के रुद्रपुर में अंजाम दी गई. जिसे लेकर वहां रोज धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. ये मामला है एक नर्स के साथ रेप और हत्या का. जिसे जानकर हर कोई सकते में है.
30 जुलाई को लापता हो गई थी नर्स इस खौफनाक वारदात का आगाज होता है उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से. इस जिले का मुख्यालय है रुद्रपुर. वहां एक बड़ा निजी अस्पताल है. जिसमें तस्लीम नाम की एक नर्स काम करती थी. उसकी उम्र करीब 30 के आस-पास थी. 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी. लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था. वो रोज अपने तय वक्त पर अस्पताल जाती थी और वापस घर आती थी. 30 जुलाई को भी वो अपने घर से समय पर निकली थी. लेकिन शाम हो जाने के बाद भी वो घर नहीं लौटी. उसका फोन भी नहीं लग रहा था. घरवालों ने अस्पताल और उसके जान पहचान वालों को कॉल किए. उनसे उसके बारे में पूछा. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. रातभर उसके परिजन उसे तलाश करते रहे. लेकिन वो नहीं मिली.
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी 31 जुलाई को की नर्स तस्लीम की बहन परिजनों के साथ रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और उसने वहां अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई. अब घरवालों के साथ-साथ पुलिसवाले भी नर्स की तलाश में जुट गए और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अस्पताल और उसके जान पहचान वाले तमाम लोगों और रिश्तेदारों से उसके बारे में पूछताछ की. लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इस दौरान घरवालों को किसी अनहोनी की आशंका भी सताने लगी थी.
यूपी की सीमा में मिली कंकाल बन चुकी लाश उत्तराखंड पुलिस उधम सिंह नगर जिले में नर्स की तलाश कर ही रही थी कि 8 अगस्त को यूपी के रामपुर जिले की बिलासपुर थाना पुलिस को वसुंधरा एनक्लेव रोड पर झाड़ियों में एक कंकाल बन चुकी लाश मिली. ये इलाका एक्टिवा बिलासपुर के तहत आता है. वो लाश जिस हाल में मिली थी, उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल था. क्योंकि उसका चेहरे की खाल पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी. खोपड़ी साफ नजर आ रही थी.
पोस्टमार्टम में रेप और मर्डर का खुलासा हैरानी की बात ये थी कि पूरी लाश कंकाल बन चुकी थी, लेकिन उसके हाथ और पैर सही दिख रहे थे. पुलिस ने जब वहां आस-पास छानबीन की और तलाशी ली तो वहां से एक महिला का आईडी कार्ड पुलिस को मिला. वो आईडी कार्ड तस्लीम का ही था, जो फुटेला अस्पताल की नर्स थी. इसके बाद बिलासपुर थाना पुलिस ने उस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि वो लाश एक महिला की थी. जिसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी. अब यूपी पुलिस ने आईडी कार्ड के आधार पर फुटेला अस्पताल से संपर्क किया. और उन्हें एक महिला की लाश मिलने की जानकारी दी.
लाश के पास मिला नर्स का आईडी कार्ड उधर, रुद्रपुर पुलिस नर्स की तलाश में जुटी थी. जांच में पुलिस को पता चला कि 30 जुलाई को नर्स हॉस्पिटल से लौटते समय उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना इलाके में डिबडिबा की तरफ जाती हुई दिखाई दी थी. उसकी तस्वीरें वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इसके बाद नर्स की तलाश में उत्तरांखड पुलिस की अलग-अलग टीमों को लगाया गया था. इसी बीच अस्पताल के ज़रिए रुद्रपुर थाना पुलिस को तस्लीम का आईडी कार्ड और एक लाश रामपुर के बिलासपुर थाना इलाके में बरामद होने की जानकारी मिली. फौरन पुलिस की एक टीम यूपी के बिलासपुर थाने के लिए रवाना कर दी गई.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



