
Uttarakhand: पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा ने पुलिस के सामने खुद को मारी गोली, मौत
AajTak
Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा ने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मार ली. इसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, बहुगुणा ने पारिवारिक कलह में सुसाइड किया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. घटना के बाद पुलिस उन्हें घायल हालत में सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बहुगुणा ने किन कारणों की वजह से सुसाइड किया, इसकी जांच की जा रही है. मृतक बहुगुणा रोडवेज में कर्मचारी भी थे. बहुगुणा ने अपने घर के पास बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पुलिस के सामने खुद को गोली मारी. पुलिस के अनुसार, परिवार में विवाद के चलते बहू द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते बहुगुणा आहत थे.
बनभूलपुरा थाने के भगत कॉलोनी निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री व रोडवेज में कार्यरत एचआर बहुगुणा बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर के पास कुछ दूरी पर बने पानी टैंक पर चढ़ गए. काफी देर तक लोग व पुलिसकर्मी उन्हें उतरने के लिए मनाते रहे, मगर वे नहीं माने और कूदने को कहने लगे.
मौके पर पहुंची बनभूलपूरा पुलिस ने काफी समझाया और उन पर दर्ज केस में सही से जांच की बात कही, लेकिन इसी बीच उन्होंने खुद को तमंचे से गोली मार ली. इसके बाद पुलिस उन्हें घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 31 अक्टूबर को बहुगुणा रिटायर होने वाले थे. घर में वह पत्नी, बेटे और बहू के साथ रहते थे. उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें: बेटी को साथ रखने की जिद या कुछ और... पटना में 2 कत्ल और खुदकुशी की असल वजह क्या?
पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है. दो दिन पहले बहुगुणा की बहू ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे का कहना है कि उनकी भाभी की ओर से लगाए गए आरोप झूठे हैं.
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में बहू ने कुछ आरोप लगाए थे, जिनसे वह आहत थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एचआर बहुगुणा से परिवार के एक सदस्य द्वारा तकरीबन 40 लाख रुपये की अवैध मांग किए जाने की बात भी सामने आ रही है. पारिवारिक कलह के बाद मुकदमा दर्ज होने और उसके बाद सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने से एचआर बहुगुणा मानसिक तौर पर आहत हो गए थे. इसके बाद ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



