
Uttar Pradesh MoTN survey : आश्चर्य, राम मंदिर लहर के बावजूद यूपी में BJP की 70 ही सीटें!
AajTak
India Today-Aajtak MoTN survey जनवरी का है. पर फरवरी में जिस तरह उत्तर प्रदेश की राजनीति बदल रही है वो अलग कहानी कह रही है. 2024 के लोकसभा चुनावों में यूपी 2014 वाले मोड में जा रहा है, अगर ऐसी ही स्थितियां रह गईं तो बीजेपी की सीटों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
केशव प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि हमारे आंतरिक सर्वे में हम 78 सीटें जीत रहे हैं. जबकि ब्रजेश पाठक 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. जबकि India Today-Aajtak MoTN survey के मुताबिक यूपी में भाजपा 70 लोकसभा सीटों में जीतती दिख रही है. जान लीजिये कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने तब 71 सीटें जीती थीं, जब राम मंदिर नहीं था. भाजपा निश्चित ही जीत के आंकड़े को और आगे ले जाना चाहेगी. भले इसके लिए RLD के जयंत चौधरी को साधना पड़े. जनवरी में जब MoTN सर्वे हुआ था, तब तक BJP-RLD के रिश्ते का जन्म नहीं हुआ था. सवाल यह उठता है कि अगर राम मंदिर की लहर के बावजूद अगर बीजेपी को मात्र यूपी से 70 सीटें मिलती दिख रही हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 लोकसभा सीटों के टार्गेट का क्या होगा? पर जिस तरह उत्तर प्रदेश की राजनीति 2024 के चुनावों में 2014 वाले मोड में जा रही है उससे तो यह लगता है कि बीजेपी कम से कम 77 सीटें जीत सकती है.
सपा का वोट परसेंट बढ़ना मतलब , बीजेपी के लिए मुश्किल
एमओटीएन की सर्वे बता रहा है कि इस बार समाजवादी पार्टी अपने वोटों में 2019 की तुलना में करीब 12 परसेंट की बढ़ोतरी कर रही है.चूंकि बीजेपी भी 2019 की तुलना में करीब 2 परसेंट की बढोतरी करती दिख रही है इसका मतलब है कि समाजवादी पार्टी अपने विपक्ष के साथियों का हिस्सा काटती दिख रही है. समाजवादी पार्टी की सीट संख्या भी पिछली बार (5) के मुकाबले 2024 में बढ़ती दिख रही है. इस बार समाजवादी पार्टी करीब 7 सीट जीतती हुई नजर आ रही है. मतलब साफ है कि इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी मे आमने-सामने की दोतरफा जंग है.दोहरे जंग में दोनों पार्टियों में वोट ध्रुवीकरण का खेल होगा, जो बाजी मारेगा वो इस सर्वे से भी अधिक वोट पाने का हकदार होगा. ध्रुवीकरण से फायदा दोनों दलों को होने की उम्मीद होगी.
बीजेपी को मिले वोट क्या इशारा करते हैं
2014 के आम चुनाव में बीजेपी को 71 सीटें मिली थीं, जबकि सहयोगी अपना दल के 2 सांसद लोक सभा पहुंचे थे. बची हुई सात सीटों में से 5 मुलायम सिंह यादव के परिवार को मिलीं, और दो गांधी परिवार को. बहुजन समाज पार्टी को कोई सीट नहीं मिली थी.पर 2019 के चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का चुनावी गठबंधन हो गया जिसका फायद विपक्ष को मिला और बसपा को 10 सीट और समाजवादी पार्टी को 5 सीट जीतने में सफलता मिली. मतलब साफ था गठबंधन का असर कुछ खास नहीं पड़ा. खुद अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल यादव को नहीं जिता सके. इस बार परिस्थितियां काफी कुछ 2014 जैसी रहने वाली हैं . क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी एक बार फिर अलग-अलग चुनाव लड़ रहीं हैं. पर देखा जाए तो इस बार 2014 से भी बुरी स्थित हो सकती है विपक्ष की. क्योंकि पिछली बार अमेठी विपक्ष के हाथ से जा चुका है. आजमगढ़ और रामपुर जैसे गढ़ भी विपक्ष के हाथ से निकल चुके हैं. रायबरेली से अगर सोनिया गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ती हैं तो यहां से भी बीजेपी की एक सटी पक्की ही होगी. इस तरह 2014 की परिस्थितियों में बीजेपी को करीब 77 सीट मिलती दिख रही है.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



