
Uttar Pradesh में OBC को क्यों साधने में जुटी हर पार्टी, आकड़े से समझिए
AajTak
दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी सेना उत्तर प्रदेश की रणभूमि में उतर चुकी है. एक तरफ बीजेपी हैं और दूसरी तरफ विपक्ष. सियासी रण में बीजेपी के सबसे बड़े योद्धा हैं, नरेंद्र मोदी. वही नरेंद्र मोदी जो खुद पिछड़ी जाति से आते हैं. मोदी चुनावी प्रचार में सबसे बड़े ब्रॉड हैं और सबसे बड़े प्रचारक. दूसरे हैं अमित शाह, यानी बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार और प्रचारक. तीसरे हैं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जो उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल की कमान संभाल रहे हैं. चौथे हैं योगी आदित्यनाथ, जो हिंदुत्व के प्रतीक हैं. बीजेपी के चुनावी शस्त्रागार में विपक्ष के खिलाफ सबसे अहम हथियार हैं,पिछड़ी जाति का समर्थन. आखिर यूपी में ओबीसी क्यों बड़ा फैक्टर है, समझें

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










