
US propaganda: भारत को विलेन बताने वाली अमेरिकी रिपोर्ट, 'भयानक ज़ुल्मी' देशों में किया शामिल
AajTak
अमेरिका की एक रिपोर्ट में भारत की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है. अमेरिका की इस सालाना रिपोर्ट में भारत को धार्मिक भेदभाव करने वाला देश बताया है. दुनिया में 195 देश है लेकिन अमेरिका की ये रिपोर्ट सिर्फ 30 देशों पर आधारित है. अमेरिका मानता है कि पश्चिम देशों में पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता है जबकि आये दिन पश्चिमी देशों से भी धार्मिक भेदभाव की खबरें आती हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका मानता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 'भारत', भयानक ज़ुल्म करने वाले देशों के समान है. इस वीडियो में देखें अमेरिका की इस प्रोपेगेंडा रिपोर्ट का पोस्टमार्टम.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











