
US Elections: क्या Elon Musk ने ट्रंप का साथ देकर बड़ा रिस्क लिया? जानिए X के बॉस का क्या है दांव पर
AajTak
एलॉन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करके 2024 के अमेरिकी चुनाव में बड़ा दांव खेला है. यह चुनाव मस्क के बिजनेस और सरकारी सहयोग पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, जिससे अरबों डॉलर के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी का भविष्य भी जुड़ा है.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 5 नवंबर को अमेरिका में नए प्रसिडेंट चुने जाने के लिए वोटिंग होनी है और इसके कुछ घंटे बाद ही साफ हो जाएगा कि वहां के लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस में से किस पर भरोसा जताया है. इस बीच Elon Musk, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं, उन्होंने अमेरिकी चुनाव में खुलकर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया है. मस्क के लिए यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक समर्थन का मामला नहीं है; बल्कि इसमें उनकी कई बड़ी कंपनियों और अरबों डॉलर का दांव भी लगा है.
मस्क की कंपनियों SpaceX और Tesla को अमेरिकी सरकार से बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी मिलती हैं, जो चुनावी नतीजों पर काफी हद तक निर्भर होगी. X के मालिक मस्क अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करते हैं, जहां उनके 202 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इसके आलावा अमेरिकी सरकारी दस्तावेजों से मालूम पड़ता है कि उन्होंने जुलाई से सितंबर के बीच ट्रंप के समर्थन में लगभग 75 मिलियन डॉलर का फंड भी दान किया है.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मस्क ने ट्रंप का समर्थन क्यों किया है और कैसे ये चुनाव उनकी कंपनियों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है. आइए जानते हैं...
सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स में अरबों का दांव मस्क की SpaceX और टेस्ला जैसी कंपनियों को अमेरिका की सरकार से भारी कॉन्ट्रैक्ट्स मिलते हैं. स्पेसएक्स को NASA से 843 मिलियन डॉलर और यूएस स्पेस फोर्स से 700 मिलियन डॉलर के ठेके मिले हैं. ट्रंप की जीत मस्क को सरकारी प्रोजेक्ट्स में प्राथमिकता दिला सकती है.
सरकारी सब्सिडी का फायदा टेस्ला को अमेरिकी सरकार से अरबों डॉलर की सब्सिडी मिली है, ताकि वह कार्बन इमीशन को नियंत्रित कर सके. Elon Musk ट्रंप के जरिए इस सब्सिडी को बनाए रखने की उम्मीद कर सकते हैं.
फ्रैंडली नियामक माहौल

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



