
US election: बाइडेन के हटने के बाद छाईं कमला हैरिस, एक हफ्ते में 8 फीसदी बढ़ी अप्रूवल रेटिंग, जानें- ट्रंप की रेटिंग कितनी गिरी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति की रेस से पीछे हटने के बाद कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग में बढ़ोतरी हुई है. एक हफ्ते में उनकी अप्रूवल रेटिंग 8% बढ़ी है. दूसरी ओर, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रेटिंग में गिरावट आई है.
अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला होना तय है. इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का प्रदर्शन बेहतर होता दिख रहा है. राष्ट्रपति जो बाइडेन के उम्मीदवारी से पीछे हटने के बाद कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग पिछले हफ्ते की तुलना में 8 फीसदी बढ़ गई है.
एबीसी न्यूज ने इप्सोस पोल का हवाला देते हुए बताया कि कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग अब 43 फीसदी है. जबकि, उनकी डिस-अप्रूवल रेटिंग 42 फीसदी है. यानी, 43 फीसदी अमेरिकी कमला हैरिस को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं. पिछले हफ्ते तक कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग 35 फीसदी और डिस अप्रूवल रेटिंग 46 फीसदी थी.
यानी, बाइडेन के राष्ट्रपति की रेस से पीछे हटने के बाद कमला हैरिस की न सिर्फ अप्रूवल रेटिंग बढ़ी है, बल्कि डिस-अप्रूवल रेटिंग में भी गिरावट आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 जुलाई को राष्ट्रपति की दौड़ से पीछे हटने का ऐलान किया था. उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया था. इसके बाद से कमला हैरिस की लोकप्रियता और बढ़ी है. हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने भी कमला हैरिस की उम्मीदवारी का समर्थन किया है.
ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग घटी
दूसरी ओर, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग में गिरावट आई है. ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग अब 36 फीसदी और डिस-अप्रूवल रेटिंग 53 फीसदी है. जबकि, पिछले हफ्ते उनकी अप्रूवल रेटिंग 40 फीसदी और डिस-अप्रूवल रेटिंग 51 फीसदी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








