
'US पर अपना टैरिफ शून्य करने को राजी है भारत', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका पर टैरिफ को खत्म करने के लिए राजी हो गया है. उनका कहना है कि भारत ने ऐसा किसी के लिए भी नहीं किया है, लेकिन उनके लिए किया है. ट्रंप के इस दावे पर भारत की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका पर अपने टैरिफ को खत्म करने के लिए राजी है. उनका कहना है कि भारत ने ऐसा किसी के लिए भी नहीं किया है, लेकिन उनके लिए किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये दावा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बातचीत के दौरान किया. ट्रंप ने ये स्पष्ट नहीं किया कि वह किन प्रोडक्ट्स के टैरिफ की बात कर रहे हैं, और उनके इस दावे पर भारत की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "भारत में दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे इसे शून्य करने पर सहमत हो गए हैं." हालांकि, ट्रंप ने अपने दावे में ना तो उन प्रोडक्ट्स की बात की और ना ही उन सेक्टर्स की जिनपर भारत शून्य टैरिफ लगाने को राजी हुआ है.
यह भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच भारत और UK ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर किए साइन, PM मोदी ने बताया- मील का पत्थर
भारत-अमेरिका में चल रही ट्रेड एग्रीमेंट पर बात
भारत, अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट पर बात कर रहा है, और इस दौरान रिपोर्ट की मानें तो भारत ने स्टील, ऑटो कम्पोनेंट्स और फार्मास्युटिकल्स सेक्टर्स पर शून्य टैरिफ का प्रस्ताव दिया है. ये टैरिफ भी रेसिप्रोकल बेसिस पर होंगे, जिसका मतलब है कि अमेरिका को भी भारत के लिए टैरिफ में छूट देनी होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए भी लिमिट लगाई जाएगी, और निर्धारित क्वांटिटी तक टैरिफ की छूट होगी.
यह भी पढ़ें: फिल्मों पर भी ट्रंप के टैरिफ का असर... बॉलीवुड से हॉलीवुड तक टेंशन, दुनिया भर में इस फैसले पर क्यों कन्फ्यूजन?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











