
US: चेहरे पर मुक्का मारने से भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
59 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी हेमंत मिस्त्री की 22 जून को ओक्लाहोमा सिटी में एक व्यक्ति द्वारा मुक्का मारे जाने से मौत हो गई. बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
अमेरिका (America) की ओक्लाहोमा सिटी में एक भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति (59) की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक उसको एक दूसरे व्यक्ति ने चेहरे पर मुक्का मार दिया था. घटना की सूचना 22 जून को रात करीब 10 बजे मिली, जब पुलिस को इंटरस्टेट 40 और मेरिडियन एवेन्यू के पास एक मोटल पार्किंग में बुलाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान हेमंत मिस्त्री के रूप में हुई, जो मोटल का मैनेजर था.
गुजरात के रहने वाले मिस्त्री को आरोपी रिचर्ड लुईस (41) ने मुक्का मारा, जब उसने उसे प्रॉपर्टी छोड़ने के लिए कहा था. पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मुक्का लगने के बाद मिस्त्री बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 23 जून की शाम करीब 7.40 बजे उनकी मौत हो गई.
लुईस को बाद में एस मेरिडियन एवेन्यू के 1900 ब्लॉक में एक होटल में पाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
ओक्लाहोमा सिटी पुलिस ने मीडिया को बताया कि यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को संपत्ति छोड़ने के लिए क्यों कहा गया था, लेकिन वह बाहर नहीं जाना चाहता था. 24 जून को, उसे ओक्लाहोमा काउंटी जेल में एक गंभीर हमले और मारपीट की शिकायत पर 1 लाख डॉलर के बॉन्ड पर रखा गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











