
US-ईरान के बीच जिनेवा में होगा मंथन... परमाणु वार्ता के लिए रवाना हुए अराघची, क्या टलेगा युद्ध का खतरा?
AajTak
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव कम करने की एक और कोशिश शुरू हो गई है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान से जिनेवा के लिए रवाना हो गए हैं. पिछले हफ्ते ओमान में हुए पहले दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद अब स्विट्जरलैंड में दूसरे दौर की बातचीत होगी.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक समेत कई स्तरों पर प्रयास जारी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को जिनेवा में दोनों देशों के तेहरान परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता में शामिल होंगे. इसी बीच जानकारी आ रही है कि इस वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार तेहरान से जिनेवा के लिए रवाना हो गए हैं. ईरानी राज्य मीडिया आईआरएनए ने इसकी पुष्टि की है. ओमान इन वार्ताओं का मध्यस्थता कर रहा है, जैसा कि पिछले सप्ताह ओमान में पहले दौर में हुआ था.
IAEA महानिदेशक से भी करेंगे मुलाकातईरानी विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, अराघची एक राजनयिक और तकनीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. जिनेवा में वे स्विट्जरलैंड और ओमान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी से भी चर्चा करेंगे. दोनों देशों के बीच होने वाली ये वार्ता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित है. ईरान का दावा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है, लेकिन वह 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धित कर रहा है जो हथियारों के ग्रेड के बेहद करीब है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान को किसी भी कीमत पर यूरेनियम संवर्धन की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसे तेहरान ने सिरे से खारिज कर दिया है.
ट्रंप के धमकी उधर, वार्ता के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत 'USS जेराल्ड आर. फोर्ड' कैरिबियन से मिडिल ईस्ट भेजा जा रहा है. ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी.
खाड़ी देशों की चेतावनी ट्रंप की धमकियों के बीच खाड़ी देशों ने चेतावनी दी है कि ईरान पर कोई भी हमला एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है. क्योंकि ईरान ने पहले ही धमकी दी है कि यदि हमला हुआ तो वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा. जून में कतर के अल उदेद एयर बेस पर हुआ हमला इसी तनाव का हिस्सा था. दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन अभी-भी कूटनीतिक समाधान में रुचि रखता है और हालिया सैन्य तैनाती केवल अमेरिकी हितों की रक्षा के लिए एक सुरक्षात्मक कदम है.
वहीं, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात कर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को खत्म करने और हमास व हिजबुल्ला जैसे समूहों की फंडिंग रोकने की मांग की है. हालांकि, ईरान ने कहा है कि वार्ता केवल परमाणु कार्यक्रम तक सीमित रहेगी. आपको बता दें कि पिछले साल जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिनों का युद्ध हुआ था, जिसमें अमेरिका ने ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी की थी. इसके बाद ईरान ने अमेरिका साथ हुए परमाणु समझौते को तोड़ दिया. ईरान ने कतर में अल उदैद एयर बेस पर हमला किया था. हालांकि, कोई अमेरिकी या कतरी नागरिक घायल नहीं हुआ.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







