
Urfi Javed ने Indo-Canadian सिंगर संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
AajTak
उर्फी ने कहा कि यह केवल एक बहुत बड़ी अफवाह है. जब मैंने यह सब खबरें खुद के बारे में पढ़ीं तो मेरी हंसी नहीं रुकी. हम दोनों ही केवल अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं हैं.
कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद के इंडो कनेडियन सिंगर कुंवर संग रिलेशनशिप की हर तरफ चर्चा हो रही थी. उर्फी और कुंवर के बीच बढ़ती नजदीकियों पर फैन्स कयास लगाने लगे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन खबरों ने तब ज्यादा तूल पकड़ा जब उर्फी ने वैलेंटाइन पोस्ट डाली थी और कुंवर ने उन्हें विश किया था. साथ ही कुंवर की एक स्टोरी को री-पोस्ट करते हुए उर्फी ने लिखा था, "मुझे पता है तुम मेरे से प्यार करते हो." फैन्स का कहना रहा कि दोनों अपने म्यूजिक वीडियो के चलते ही एक-दूसरे के करीब आए हैं. अब एक इंटरव्यू में उर्फी ने अपने इस रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












