Urfi Javed ने बताई Ex बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह, 'मेरे नाम के 3 टैटू बनाए, पूरे शरीर पर बनाता तब...'
AajTak
उर्फी जावेद अनुपमा फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं, जिनसे उनका अफेयर सिर्फ 9 महीने तक चला था. ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था, इसकी वजह अब सामने आई है.
बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आईं उर्फी जावेद की इन दिनों हर तरफ चर्चा है. अपने फैशन और स्टाइल सेंस की वजह से उर्फी लाइमलाइट बटोर रही हैं. उर्फी की लव लाइफ भी वैसे कम पॉपुलर नहीं है. उर्फी 'अनुपमा' फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं, जिनसे उनका अफेयर सिर्फ 9 महीने तक चला था. ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था, इसकी वजह अब सामने आई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने पारस संग ब्रेकअप की वजह का खुलाया किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनकी बचपने में की गई गलती थी. उर्फी कहती हैं- मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती. वो बचपने में की गई गलती थी. मैं तो एक साथ आने के 1 महीने बाद ही ब्रेकअप करना चाहती थी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












