
Urfi Javed के बदले सुर, लिखा पोस्ट- 'आप नफरत करते हैं तो मैं मुस्लिम हूं, हिंदू हूं, दलित हूं'
AajTak
उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा 'अगर आप हिंदू होकर हिंदू से नफरत करते हैं तो मैं एक हिंदू हूं. अगर आप मुस्लिम से मुस्लिम होने के चलते नफरत करते हैं तो मैं एक मुस्लिम हूं. अगर आप लोगों को उनके जन्म के आधार पर नीची जाति के रूप में पहचान देते हैं तो मैं एक दलित हूं.'
फैशन डीवा उर्फी जावेद के सुर बदले बदले से लग रहे हैं. इन दिनों उर्फी अपने स्टाइलिश कपड़ों की वजह कम अपने बेबाक अंदाज की वजह से ज्यादा सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें हाथ में गीता और 'जावेद अख्तर' के नाम का टी-शर्ट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. अब उनकी यह तस्वीर लोगों के जेहन से उतरी नहीं थी कि उर्फी ने एक स्ट्रॉन्ग मैसेज शेयर कर दिया है. उन्होंने धर्म के नाम पर हिंसा करने वालों को संदेश दिया है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












