UPSSSC PET Answer Key 2021: यूपी पीईटी 2021 की आंसर-की जारी, 7 सितंबर तक उठा सकते हैं ऑब्जेक्शन
ABP News
UPSSSC PET 2021 Answer key: UPSSSC पीईटी 2021 आंसर की जारी कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC PET 2021 Answer key: उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन कमीशन ने UPSSSC PET 2021 आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि वे 7 सितंबर 2021 तक आंसर- की पर ऑब्जेक्शन (अगर कोई है तो) उठा सकते हैं. UPSSSC PET 2021 परीक्षा 24 अगस्त 2021 को दो सेशन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी. यह भर्ती अभियान ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और UPSSSC PET 2021 आंसर-की चेक कर सकते हैं.More Related News