
UPSC Mains Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम
AajTak
इंटरव्यू की तारीखें फिलहाल घोषित हीं की गई हैं. आयोग जल्द ही इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा. नतीजों के अलावा, UPSC ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं. सफल उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन्स 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. CSE मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं.
मुख्य परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब अगले चरण पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे. UPSC सीएसई तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार. UPSC CSE प्रीलिम्स 2024 की परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी. इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थी.
फिलहाल इंटरव्यू की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं. आयोग जल्द ही इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा. नतीजों के अलावा, UPSC ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम भी जारी किए हैं. सफल उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर इस तरह चेक कर सकते हैं-
1: UPSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं.
2: होमपेज पर, ‘What's News’ में जाकर "लिखित परिणाम: सिविल सर्विस (मेन्स) एग्जामिनेशन 2024" के लिंक पर क्लिक करें.
3: स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल वाला एक नया पेज दिखाई देगा.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










