
UP: UAE से लखनऊ आई Indigo की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला 50 लाख का गोल्ड, ऐसे पकड़ा गया
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात से एक फ्लाइट लखनऊ आई. एयरपोर्ट पर सामान्य रूप से क्रू के मेंबर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान टॉयलेट में एक पैकेट चिपका हुआ मिला, जब इसे खोलकर देखा सभी चौंक गए. इसमें 50 लाख का सोना था.
सीमा शुल्क विभाग (Border Tax Department) ने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के शारजाह से आई इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) के टॉयलेट से 50 लाख रुपये से अधिक का सोना बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक ये कार्रवाई लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर की गई.
बता दें कि UAE के शारजाह से इंडिगो की एक फ्लाइट 6E-1412 लखनऊ आई. इसके बाद विभाग के सदस्यों ने फ्लाइट की नियमित रूप से की जाने वाली जांच की. इसी दौरान क्रू को विमान के टॉयलेट के अंदर एक पैकेट मिला.
बॉर्डर टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि यह पैकेट पूरी तरह बंद था और टॉयलेट में टेप से चिपका हुआ था. बरामद किए गए सोने का वजन करीब 977 ग्राम है, जिसकी कीमत बाजार में करीब 50,80,400 रुपये आंकी गई है.
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टॉयलेट में सोना रखने वाले व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही ये भी पता नहीं चल सका है कि यह कहां से आया. लेकिन विभाग ने इस गोल्ड के अपने कब्जे में ले लिया है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










