
UP MLC Election: 27 सीटों पर कल होगा मतदान,जानिए कौन कहां चुनावी मैदान में
AajTak
चुनाव आयोग का दावा है कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे. साथ ही साथ मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तैनात किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में शनिवार को MLC चुनाव के लिए 27 सीटों पर मतदान होगा. सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि 12 अप्रैल को मतगणना होगी. MLC चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है.
MLC के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन चुनाव में सांसद, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य, नगर निकायों के अध्यक्ष, सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्य मतदान करते हैं. तकरीबन हर एक जिलों में ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां MLC चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.
स्थानीय प्राधिकरण की 36 सीटों में 9 सीटों पर पहले ही भाजपा का कब्जा हो चुका है यानी इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं, लेकिन जिन 27 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से अधिकांश सीटों पर भाजपा और सपा कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है.आइए जानते हैं कि किस सीट से कौन चुनावी मैदान में है और कहां किसके-किसके बीच सीधी लड़ाई है.
◼️ गोरखपुर- महाराजगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के सीपी चंद का मुकाबला समाजवादी पार्टी के रजनीश यादव से है. ◼️ वाराणसी चंदौली भदोही सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुदामा पटेल का सीधा मुकाबला जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह से माना जा रहा है. यहां पर समाजवादी पार्टी ने उमेश यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. ◼️ प्रयागराज- प्रयागराज कौशांबी सीट पर भाजपा के डॉक्टर केपी श्रीवास्तव का मुकाबला समाजवादी पार्टी के बासुदेव यादव से है. हालांकि इस सीट पर कमल मिश्रा नाम के एक प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है. ◼️ बलिया सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और तीन बार से लगातार एमएलसी रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पोते रवि शंकर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.जिन का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और समाजवादी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि से है. ◼️ फैजाबाद अंबेडकर नगर सीट से हरिओम पांडे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के हीरालाल यादव से है. एक तरफ हरिओम पांडेय अंबेडकर नगर सीट से 2014 में सांसद चुने गए थे. जबकि समाजवादी पार्टी के हीरालाल यादव सपा से एमएलसी भी हैं. इस सीट पर नरेंद्र तिवारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं. ◼️ सीतापुर सीट से भाजपा के पवन सिंह चुनाव मैदान में है. जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रवेश यादव से है. इस सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं.
बाराबंकी सीट पर 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे
◼️ शाहजहांपुर पीलीभीत सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता चुनाव मैदान में हैं, जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के मौजूदा एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू यादव से है. ◼️ बरेली रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मशकुर अहमद चुनाव मैदान में हैं. यहां पर भाजपा ने महाराज सिंह को मैदान में उतारा है. ◼️ कानपुर फतेहपुर कानपुर देहात सीट से अविनाश सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू से है. ◼️ बहराइच श्रावस्ती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं, जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अमर यादव से है. ◼️ बाराबंकी सीट पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच दिखाई दे रहा है. भाजपा ने यहां से अंगद सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार सिंह से है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







