
UP Free Laptop Scheme 2021: योगी सरकार जल्द देगी छात्रों को फ्री लैपटॉप और स्मार्टफोन योजना का लाभ, जानिए- ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका
ABP News
UP Free Laptop Scheme 2021: योगी सरकार बहुत जल्द ही प्रदेश के करीब 22 लाख छात्रों को फ्री लैपटॉप योजना का लाभ देने वाली है. इसके लिए प्रोसेस भी शुरू हो चुका है.
UP Free Laptop Yojna 2021: यूपी के छात्रों के लिए एक गूड न्यूज है. बता दें कि योगी सरकार ने कुछ वक्त पहले ही छात्रों को फ्री टेबलेट्स और स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी और अब इस योजना का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब 22 लाख छात्रों को मिलने वाला है. वहीं जो छात्र यूपी के स्थाई निवासी हैं और उनकी 10वीं और 12वीं में 65 फीसदी या उससे अंक अधिक हैं, वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन देना होगा. इसके अलावा, यूजी, पीजी, पॉलिटेक्निक आदि कोर्स के स्टूडेंट्स भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई













