
UP Election Result: 'पुलिस से हिसाब-किताब' वाले बयान पर घिरे मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा भी लगी
AajTak
UP Election Result: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी अपने बयान पर घिर गए हैं. उनके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पुलिस से हिसाब किताब करने वाला बयान दिया था.
UP Election Result: हाल ही में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस से हिसाब-किताब वाला बयान दिया था. इस पर वह अब घिरते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि अब्बास पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में विवेचना शुरू हो गई है. इसके बाद उन पर शिकंजा कस गया है. अब्बास के खिलाफ दर्ज केस में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा भी बढ़ाई गई है.
चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी पर मऊ जिले की शहर कोतवाली में 3 और दक्षिण टोला थाने में एक दर्ज मुकदमा हुआ था. पहले उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा हुआ था. लेकिन अब विवेचना के दौरान एक और धारा बढ़ा दी गई है.
मऊ सदर से अब्बास ने जीता चुनाव
बता दें कि सुभासपा के टिकट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर से चुनाव लड़ा था. उन्होंने यहां से जीत दर्ज की. उनके सामने बीजेपी से अशोक सिंह थे. बसपा से भीम राजभर और कांग्रेस के माधवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में थे.
चुनावी जनसभा में क्या कहा था अब्बास अंसारी ने
अपने भाषण में अब्बास अंसारी ने कहा था कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कह कर आया हूं कि 06 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी. जो जहां है, वहीं रहने वाला है. पहले हिसाब -किताब होगा. उसके बाद उनके जाने पर मुहर लगाई जाएगी. उन्होंने आगे कहा था कि हम बाहुबली हैं. हमें इससे कोई गुरेज नहीं है. मेरे नौजवान साथियों की तरफ कुछ बैल सींग निकाल कर खड़े हैं. समय आने दीजिए खूंटे में यहीं नहीं बांध दिया तो कहिएगा. अखिलेश यादव से मैंने कहा था कि पहले जिन लोगों ने मुकदमे लगाए हैं, उनकी भी जांच पड़ताल कर लिया जाए.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










