
UP Election: बिहार की लड़ाई यूपी में आई, JDU-VIP ने बीजेपी की चिंता बढ़ाई
AajTak
बिहार में सियासी आधार रखने वाले जेडीयू और वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतर रहे हैं. बिहार के दोनों दल यूपी में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऐसे में ये दोनों ही दल यूपी में किसका खेल बनाएंगे और किसका बिगाड़ने का काम करेंगे?
बिहार में सरकार चला रहा एनडीए उत्तर प्रदेश में तीन धड़ों में बंटा हुआ है. जेडीयू और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ चुनाव ताल ठोक रही है. वीआईपी ने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं जबकि जेडीयू ने भी 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. सवाल उठता है कि बिहार के ये दल यूपी में अपना खेल बनाएंगे और फिर बीजेपी का बिगाड़ेंगे?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












