
UP Election: अयोध्या में दो बाहुबलियों के बीच अदावत, पढ़ें खब्बू तिवारी और अभय सिंह के टकराव की कहानी
AajTak
अयोध्या में सपा बनाम बीजेपी की जंग तेज होती जा रही है. शुक्रवार को जब से सपा उम्मीदवार अभय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार के समर्थकों के बीच बवाल हुआ है, यहां की राजनीति चर्चा का केंद्र बन गई है.
अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों दो बाहुबलियों के बीच जंग के माहौल बन गए हैं . इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यूपी की मौजूदा सियासत है . यूपी के बड़े बाहुबलियों में शुमार अभय सिंह यहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं . जबकि अयोध्या जनपद के बड़े बाहुबलियों में शुमार इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी की पत्नी मौजूदा 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी प्रतिद्वंदी हैं . लिहाजा बाहुबलियों की इस जंग में अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सबसे अधिक चर्चा में है और आए दिन इनके बीच टकराव की खबरें सुर्खियां बन रही हैं .

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












