
UP: सौतेला पिता और भाई करता था नाबालिग से रेप, मां भी देती रही साथ
AajTak
गाजियाबाद से 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप की दर्दनाक कहानी सामने आई है. पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता और भाई उसके साथ घिनौना काम करता है. लड़की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है. लड़की के पिता की कोरोना काल मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सौतेले पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपनी सगी मां को दी तो उल्टे मां ने उसके साथ मारपीट कर धमका दिया. पीड़िता का आरोप है कि उसके 14 साल के भाई ने भी उसके साथ गलत हरकत की.
इस घटना से परेशान लड़की डरी सहमी दिल्ली पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत सुनते ही उसे मेडिकल के लिए भेजा और पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया. जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद इस केस को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद आरोपी पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया.
सौतेले पिता ने किया नाबालिग लड़की से रेप
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पीड़ित बच्ची से मां से भी पूछताछ की जा रही है. उसकी भूमिका के सामने आने बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से पीड़ित बच्ची डरी हुई है. पुलिस द्वारा उसकी काउंलिंग भी कराई जा रही है.
पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को किया अरेस्ट
बताया जा रहा है कि कोरोना काल में पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी मां के मकान मालिक से अवैध संबंध बन गए थे. जिसके बाद से वो लगातार उसके रेप कर रहा था. विरोध करने पर मां उसका साथ नहीं देती थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










