
UP: 'योगी का टैटू' बनाने वाले को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने उल्टा 'फैन' को भेजा जेल
AajTak
एटा में अपने शरीर पर 'योगी का टैटू' बनवाने वाले मुस्लिम युवक यामीन सिद्दीकी को दो युवकों ने जान से मारने की धमकी है. पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन यामीन को उल्टा शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश के एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन यामिनी सिद्दीकी को 'योगी का टैटू' गुदवाने के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा है. यामीन सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. नयागांव थाना क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत में रविवार को बकरीद की नमाज पढ़कर लौट रहे यामीन सिद्दीकी को कस्बे के ही दो लोगों ने धमकाया है.
यामीन सिद्दीकी ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा की बजाय यामीन को उल्टा शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया है. जेल जाते समय यामीन ने 'योगी जिंदाबाद' के नारे लगाए और न्याय के लिए योगी से मिलने की बात कही. यामीन ने बताया कि उसके ही मोहल्ले के 2 युवकों ने मस्जिद आने पर जान से मारने की धमकी दी है.
आपको बता दें कि यामीन पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू अपने सीने पर गुदवाकर सुर्खियों में आया था. बाद में यामीन ने भाजपा की सदस्यता भी ले ली थी. यामीन के मुताबिक, रविवार की सुबह वह कस्बा की ही ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गया, नमाज पढ़ने के बाद रास्ते में लाला वारसी और और उसके भाई शाहरुख ने घेर लिया.
यामीन ने कहा कि लाला वारसी और शाहरुख ने धमकी देते हुए कहा कि तू बहुत बड़ा योगी का फैन बनता है. युवकों ने यामीन सिद्दीकी को गाली देते हुए कहा कि अगर दोबारा मस्जिद के आसपास दिखाई दे दिया तो तुझे जान से मार देंगे. यामीन ने बताया कि ये दोनों दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं.
यामीन ने कहा कि मुझे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशंसक होने की वजह से इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन शाम होते होते नया गांव पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगा रहे यामीन को शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि यामीन ने कुछ लोगों से उधार लिया था, उसकी शिकायत हमें मिल रही थी.
यामीन ने चार जून को आगरा जाकर अपने सीने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू बनवाया था. यामीन का कहना है कि वह सीएम योगी को आदर्श मानते हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं. जब से योगी का टैटू बनवाया है तब से कुछ लोग उनका विरोध कर रहा है और मस्जिद में न आने और जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




