
UP: पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने वाले युवक की आंखें हुई गायब, परिजनों ने काटा बवाल
AajTak
मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर का है, रिपोर्ट के मुताबिक इसी इलाके में रहने वाले विनय रायकवार नाम के शख्स को 21 अप्रैल को उरई कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार द्वारा आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया था. इसके बाद उसकी मां गुड्डन ने जैसे तैसे अपने बेटे विनय को जमानत दिलाई.
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है. कथित तौर पर एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इतना ही नहीं जब परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने पहुंचे तो उन्हें मृतक की दोनों आंखें गायब मिली. इसके बाद शव को सड़क पर रखकर परिजन हंगामा करने लगे जिससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मामला जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर का है, रिपोर्ट के मुताबिक इसी इलाके में रहने वाले विनय रायकवार नाम के शख्स को 21 अप्रैल को उरई कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार द्वारा आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया था. इसके बाद उसकी मां गुड्डन ने जैसे तैसे अपने बेटे विनय को जमानत दिलाई. कथित तौर पर बताया जा रहा है कि जमानत पर छूटने के बाद जब वह घर पर रह रहा था, उसी दौरान मंडी चौकी प्रभारी अभिषेक द्वारा लगातार घर आकर उसे परेशान किया जाने लगा, साथ ही उसे फिर से झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी. इससे आहत होकर युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












