
UP: पहले चरण की इन सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने ही बिगाड़ा था एक-दूसरे का खेल, BJP को हुआ फायदा
AajTak
यूपी के पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें से 90 फीसदी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी पिछले चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर भी कमल खिलाने में कामयाब रही थी, जिसकी मुख्य वजह यह थी कि एक-एक सीट पर कई मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में किस्मत आजमा रहे थे. ऐसे में मुस्लिम वोटों के बिखराव का फायदा बीजेपी को मिला था.
उत्तर प्रदेश के पहले चरण की 10 जिले की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव है. UP Election के पहले चरण में बीजेपी के लिए जितना ज्यादा चुनौती है, उससे कम मुस्लिम के लिए सियासी चैलेंज नहीं है. बीजेपी ने पिछले चुनाव में 58 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी. पहले चरण की आधा दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटें हैं, जहां मुस्लिम नेताओं का खेल मुस्लिमों ने ही बिगाड़ दिया था. ऐसे में मुस्लिम बहुल सीटों पर भी बीजेपी 'कमल' खिलाने में कामयाब रही थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












