
UP: झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप, नाबालिग बेटी से भी की छेड़खानी, मौलाना गिरफ्तार
AajTak
गोंडा की रहने वाली महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले मौलाना जैनुलाब्दीन पर गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने कहा झाड़-फूंक के नाम पर उसके साथ 6 महीने से शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था. साथ ही बेटी के साथ भी छेड़खानी की. फिलहाल, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जैनुलाब्दीन को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने महिला से रेप करने के आरोप में मौलाना को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी मौलाना छेड़खानी करता था. मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है.
पीड़िता ने बताया कि मौलाना जैनुलाब्दीन पिछले 6 महीने से घर पर आता था. झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म करता था. इसके बाद उसने मेरी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने पर मारने की धमकी देता था.
लड़के को पंखे से बांधकर लटकाया, हुई मौत
एक दिन मेरे बेटे ने मौलाना को गंदी हरकत करते देख लिया. इसके बाद उसने लड़के को पंखे से बांधकर लटका दिया. इससे उसकी मौत हो गई. मौलाना के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. हम चाहते हैं कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए. हमको इंसाफ नहीं मिला, तो हम भी मां-बेटी अपनी जाम दे देंगे. इमने बेटा तो खो ही दिया है.
मामले में सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया, "थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले जैनुलाब्दीन के खिलाफ शिकायत की थी. महिला का आरोप है कि जैनुलाब्दीन झाड़-फूंक के नाम पर उसके साथ 6 माह से शारीरिक संबंध बना रहा था."
उन्होंने आगे बताया, "मौलाने ने पीड़िता की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करता था. उसके लड़के को भी पंखे से लटका दिया था. इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में कई धाराओं में मामला दर्ज कर जैनुलाब्दीन को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच की जा रही. दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी."

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










