
UP: जाति-क्षेत्र और उम्र, BJP की नई लिस्ट में हर बात का रखा गया ख्याल
AajTak
मिशन 2024 के लक्ष्य पर नजर टिकाए यूपी बीजेपी ने आखिरकार शनिवार शाम अपने प्रदेश पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची घोषित की थी. सूची में जहां कई नामों को रिपीट किया गया, वहीं योगी सरकार में मंत्री पद पाए पदाधिकारियों को ड्रॉप कर दिया गया. इसकी उम्मीद पहले ही की जा रही थी. इस सूची में युवाओं को तरजीह दी गई है तो वहीं क्षेत्रीय अध्यक्षों में सभी नाम नए रखे गए हैं.
उत्तर प्रदेश में मिशन 2024 में नरेंद्र मोदी के चुनावी रथ को आगे ले जाने वाले सिपेहसालारों की घोषणा आखिर कर दी गई. काफी समय से नई टीम की सूची का इंतजार हो रहा था. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की नई टीम में जहां कई पुराने चेहरों को अभी बनाए रखा गया है, वहीं योगी सरकार में मंत्री बने चेहरों को ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत पर अमल करते हुए ड्रॉप किया गया है. प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह को नई टीम में ड्रॉप किया गया है.
महामंत्रियों की सूची में मामूली बदलाव
इस नई सूची में 7 महामंत्री घोषित किए गए जिसमें महामंत्री रहे गोविंद नारायण शुक्ला, प्रियंका सिंह रावत, अनूप गुप्ता और अमरपाल मौर्य को महामंत्री बनाए रखा गया है. इसके अलावा कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक को नई टीम में जगह नहीं मिली है. संभवतः पार्टी ने उनको ये संदेश भी दिया है कि 2024 में कन्नौज में मुकाबला कड़ा होने वाला है पूरी तरह से पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त रखा गया है. महामंत्री के पद के लिए युवा मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी सुभाष यदुवंश का नाम घोषित किया गया है. सुभाष यदुवंश मौजूदा टीम में प्रदेश मंत्री थे. ऐसा माना जा रहा है कि टीम में यादव चेहरे को शामिल करके बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश देना चाहती है. वहीं पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को भी महामंत्री बनाया गया है. महामंत्रियों को रिपीट कर 2024 के लिए प्रदेश टीम में जिम्मेदारी संभालने वाले चेहरों को बनाए रखा गया है.
यूपी में 18 उपाध्यक्ष
नई टीम में 18 उपाध्यक्ष घोषित किए गए हैं. पूर्व नौकरशाह और योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को जगह न मिलना पहले से ही तय था. उपाध्यक्षों में 3 क्षेत्रीय अध्यक्षों को जगह दी गई है. इनकी जगह क्षेत्रीय अध्यक्ष के तौर पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है. एमएलसी और गोरक्ष क्षेत्र में अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह अब मुख्य टीम में काम करेंगे. तीनों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष पद के लिए 4 महिलाओं को जगह मिली है. कांता कर्दम, नीलम सोनकर, सुनीता दयाल और कमलावती सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. कांता कर्दम, नीलम सोनकर और सुनीता दयाल वर्तमान टीम में भी उपाध्यक्ष थीं. कमलावती सिंह महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और महिलाओं के साथ काम करने का उनका अनुभव इस बार काम आ सकता है. बुंदेलखंड की नेता और उपाध्यक्ष रहीं रंजना उपाध्याय को ड्रॉप किया गया है. कांता कर्दम राज्यसभा सांसद हैं जबकि नीलम सोनकर पूर्व सांसद हैं.
उपाध्यक्ष के तौर पर नोएडा से विधायक पंकज सिंह, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई को रिपीट किया गया है. इन नामों को लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को देखते हुए भी टीम में रखा गया है. हालांकि नए और युवा चेहरों को प्राथमिकता दी गई है. अर्चना मिश्रा, सुरेश पासी, शिवभूषण सिंह और अभिजात मिश्रा जैसे चेहरों को जगह दी गई है. जाति की दृष्टि से देखा जाए तो ओबीसी चेहरों को टीम में प्रमुखता से जगह मिली है. पदाधिकारियों में करीब आधी संख्या ओबीसी और दलित की है. वहीं देखा जाए तो क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश भी की गई है और पूर्वी और पश्चिमी यूपी के साथ मध्य यूपी को भी मौका दिया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



