
UP: चोरों का पीछा कर रहा था व्यापारी, बदमाशों ने बेरहमी से चाकू घोंपकर मार डाला
AajTak
UP News: बांदा के गायत्री नगर इलाके में चोरों का पीछा कर रहे व्यापारी की बदमाशों ने चाकू घोंप कर हत्या कर डाली.बदमाश व्यापारी के घर चोरी करने आए थे. लेकिन तभी व्यापारी जाग गया. उसे देख चोर उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे. व्यापारी जब बदमाशों का पीछा कर रहा था तो उन्होंने उसे चाकू घोंप दिया.
उत्तर प्रदेश के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर SP सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी.
मामला बबेरू कोतवाली के गायत्री नगर इलाके का है. शनिवार देर रात एक घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस आए. बदमाशों की आहट सुनकर मकान मालिक जाग गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल छीना. फिर उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गए. मकान मालिक भी उनका पीछा करते हुए घर से कुछ दूर तक गया.
मकान मालिक को अपने पीछे आते देख बदमाशों ने उससे पहले मारपीट की. फिर पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गए. इस दौरान मकान मालिक के परिवार भी भागे-भागे पीछे आए. घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया मृतक व्यापारी था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के अलावा तमाम व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया. इलाके में हंगामे की आशंका देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है.
मृतक के भाई ने बताया, ''देर रात कुछ बदमाश घर पर चोरी करने गली के पिछले हिस्से से घुसे थे, जिन्हें हमारे भाई ने देख लिया, चोरों ने सबसे पहले उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए. भाई भी बाइक निकालकर उनका पीछा कर रहा था, करीब 500 मीटर की दूरी पर जब भाई बदमाशों तक पहुंच गया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हम लोग भी पीछे भागकर गए तो भाई नहर किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा था. तब सांसे चल रही थीं. उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.''
बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



