
UP: चित्रकूट के जेल अधीक्षक सहित 8 सस्पेंड, MLA अब्बास को पत्नी से अलग कमरे में मिलवाने पर एक्शन
AajTak
Abbas Ansari and Nikhat Case: MLA अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत के बीच हुई मुलाकात के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिय गया गया है. साथ ही डिप्टी जेलर पियूष पांडे और 5 बंदी रक्षक पर भी निलंबन की गाज गिराई गई है.
UP News: चित्रकूट जेल अधीक्षक के कमरे में MLA अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत के बीच हुई मुलाकात के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही डिप्टी जेलर पीयूष पांडे और 5 बंदी रक्षकों पर भी निलंबन की गाज गिराई गई है.
जेल अधीक्षक अशोक सागर के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को पत्र लिखा गया है. इसके अलावा जेलर और डिप्टी जेलर के खिलाफ डीजी जेल आनंद कुमार ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की सिफारिश
डीआईजी जेल प्रयागराज की रिपोर्ट के बाद अब्बास अंसारी को दूसरी जेल में ट्रांसफर करने की भी सिफारिश की गई है. विधायक अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए भी सरकार को पत्र लिखा गया है. राजीव कुमार और देव दर्शन की नई नुयक्ति
वहीं, उन्नाव से जेलर राजीव कुमार सिंह को चित्रकूट का नया जेलर और देव दर्शन सिंह को नया डिप्टी जेलर बनाकर चित्रकूट भेजा गया है.
जेल में बंद है बाहुबली मुख्तार का विधायक बेटा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












