
UP के इस IPS अधिकारी पर लगा गंभीर आरोप, 'विवाहित बेटी को रात में फोन कर धमकाते हैं'
Zee News
डीजीपी मुकुल गोयल का कहना है कि उन्हें ट्वीट के बारे में जानकारी मिली है. वह आरोप लगाने वाले व्यक्ति की तलाश करवा रहे हैं. उसके मिलने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर जांच व अन्य कार्रवाई की जाएंगी.
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के एक IPS अधिकारी पर बड़ा आरोप लगा है. ट्विटर पर गाजियाबाद के एक शख्स ने IG (PAC) बीआर मीणा पर गंभीर आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि 'BR मीणा देर रात बेटी को कॉल करते हैं. इन पर कार्रवाई होनी चाहिए'. इस ट्वीट में शिकायतकर्ता ने CM योगी और DGP मुकुल गोयल को टैग किया है. डीजीपी मुकुल गोयल ने मामले की जांच एडीजी पीएसी अजय आनंद को सौंप दी है. आरोप लगाने वाले शख्स की तलाश शुरू आईपीएस पर आरोप वाले ये ट्वीट शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. ट्वीट करने वाले ने ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी टैग किया है. शिकायकर्ता का आरोप है कि पीएसी में आईजी के पद पर तैनात एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर उसकी बेटी को रात में फोन करके परेशान करते हैं. डीजीपी मुख्यालय ने ट्वीट का संज्ञान लेते हुए आरोप लगाने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है. ट्वीट किसी अशोक कुमार के नाम वाले व्यक्ति के हैंडल से किए गए हैं. इसमें अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह उनकी विवाहित बेटी को रात में फोन कर धमकाते हैं. ट्वीट के जरिए आईपीएस पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










