
UP: कांच का राम दरबार, ब्रास का दीया... PM मोदी को CM योगी देंगे 'स्पेशल गिफ्ट'
AajTak
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजाबाद का कांच का बना राम दरबार दिया जाएगा. इसके अलावा अतिथियों के लिए ऐसे तोहफों की सूची बनायी गई है, जो उनको उत्तर प्रदेश की विविधता, हुनर, भव्यता और यहां की नायाब कारीगरी की झलक दिखाएगी.
उत्तर प्रदेश के शिल्पकारों और कामगारों के हुनर को एक बार फिर दुनिया देखेगी. लखनऊ में 3 जून को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षी बनेंगे. उनको यूपी के वो उत्पाद दिखाए जाएंगे, जो 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडेक्ट' के तहत न सिर्फ तैयार किए जाते हैं बल्कि इनको देश और दुनिया के बाज़ार तक पहुंचाने में मदद की जाती है.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिरोजाबाद का कांच का बना राम दरबार दिया जाएगा. इसके अलावा अतिथियों के लिए ऐसे तोहफों की सूची बनायी गई है, जो उनको उत्तर प्रदेश की विविधता, हुनर, भव्यता और यहां की नायाब कारीगरी की झलक दिखाएगी. पलाश के फूलों और दूसरे प्राकृतिक तरीक़ों से इन तोहफ़ों की पैकिंग की जाएगी.
समारोह में सबसे ख़ास तोहफ़ा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा. उनको फ़िरोज़ाबाद का कांच का बना राम दरबार सीएम योगी आदित्यनाथ भेंट करेंगे और सम्मान स्वरूप खादी के कपड़े पर लखनवी की मशहूर कारीग़री चिकनकारी का अंगवस्त्र पहनाया जाएगा.
इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण भारतीय कोदंड राम (लकड़ी से बने धनुर्धारी राम) की प्रतिमा दे चुके हैं, लेकिन इस बार फ़ोकस ODOP पर होने की वजह से फ़िरोज़ाबाद के ग्लास वर्क को चुना गया है. ये उपहार यूपी के कारीगरों की दक्षता को बताएगा.
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में यूपी के ज़िलों में बनने वाले ख़ास प्रोडक्ट, जैसे- सीतापुर की दरी, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, कन्नौज का इत्र, बुलंदशहर का सिरेमिक, फिरोजाबाद का कांच सामान, सहारनपुर का वुड क्रॉफ्ट जैसे मशहूर प्रोडक्ट तोहफ़े के तौर पर उद्योगपतियों और अन्य अतिथियों को दिए जाएंगे.
तो वहीं बांदा का शज़र पत्थर, बनारस की गुलाबी मीनाकारी का सामान और महोबा के गौरा पत्थर भी इस समारोह का हिस्सा बनने वाले हैं. अलीगढ़ में बनने वाला ख़ास दीया (लौ) भी अतिथियों को दिया जाएगा, जो अलीगढ़ के Brassware का प्रतिनिधित्व करेगा. उत्पादों के 4500 तरह के तोहफ़े ग्राउंड ब्रेकिंग में आने वाले अतिथियों को दिए जाएंगे.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


