
UNSC Meeting: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने का काम अधूरा, UNSC में बोला भारत
AajTak
मुंबई के 26/11 हमले में पाकिस्तान में बैठे आतंकियों पर भारत ने यूएनएससी की आतंकवाद विरोधी कमेटी के सामने एक ऑडियो सबूत पेश किया है. यूएनएससी की काउंटर टेरेरिज्म कमेटी की बैठक में एक ऑडियो क्लिप चलाई गई है. इसमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी साजिद मीर की आवाज है जो चबाड हाउस में मौजूद आतंकियों क निर्देश दे रहा था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 26/11 का हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर था. हमले के गुनहगारों को सजा दिलाने का काम जारी है लेकिन अभी भी वो चुनौती पूरी नहीं हुई है. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












