
UNGA में थोड़ी देर में जयशंकर का संबोधन, देंगे PAK के झूठ का मुंहतोड़ जवाब?
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान वह वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिए पेश करेंगे. माना जा रहा है कि वह भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, H1-B वीजा फीस में बढ़ोतरी और भारत-पाकिस्तान तनाव जैसे मुद्दों को उठाएंगे.
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर जल्द ही न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करेंगे. जयशंकर ऐसे समय पर भाषण देने जा रहे हैं जब भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप टैरिफ और H1-B वीजा फीस में बढ़ोतरी का असर दिख रहा है.
न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद उन्होंने कई अहम मुलाकातें कीं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात कर भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर दिया और अमेरिकी राजदूत-नामित सर्जियो गोर से भी द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की.
संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान जयशंकर भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता, नए वीजा फीस क्राइसिस, और भारत-पाकिस्तान के हालिया तनाव जैसे मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं.
UNGA में कई देशों का आज संबोधन
80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की जनरल डिबेट के पांचवें दिन स्थानीय समयानुसार सुबह के सत्र में कई देशों के नेता और प्रतिनिधि भाषण दे रहे हैं. इसके बीच बहामास, नाइजर, ग्रेनेडा, बुर्किना फासो, सेंट किट्स और नेविस, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, आर्मेनिया, कंबोडिया, रूस, क्यूबा, ब्रुनेई दारुस्सलाम, जर्मनी, आइसलैंड के प्रतिनिधि भी भाषण देंगे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












