
UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने जताई चिंता, कहा- 'दुनिया पर मंडरा रहा बड़ा खतरा'
AajTak
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि हमारी धरती खतरे में हैं. लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. गुटेरेस ने कहा कि किसी को कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए. ये संकट इतने बड़े हैं कि धरती को बुरी तरह से प्रभावित कर देंगे. उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां सहयोग और संवाद एकमात्र रास्ता है. कोई भी शक्ति या समूह अकेले नहीं लड़ सकता.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक हालातों पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय फिलहाल इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. गुटेरेस ने बैठक के दौरान दुनिया पर मंडरा रहे संकटों के बारे में बताते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन, भूख, संघर्ष, वित्तीय संकट, मानवाधिकारों का उल्लंघन, वैश्विक विभाजन सरीखी कई समस्याएं हैं जिन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि लगता है कि वैश्विक समुदाय इन बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए या तो तैयार नहीं हैं या फिर इच्छुक नहीं हैं.
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया पैरालाइज्ड होती जा रही है, अभी भी समय है बचा लो. गुटेरेस ने कहा कि किसी को कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए. ये संकट इतने बड़े हैं कि धरती को बुरी तरह से प्रभावित कर देंगे. लगातार असमानताएं बढ़ती जा रही हैं, विश्वास गिरता जा रहा है. हमारी धरती जल रही है, लोग खतरे में आ रहे हैं. सबसे कमजोर लोग ज्यादा भुगत रहे हैं.
हमारे भविष्य और धऱती को खतरे में डाल रहे ये संकट
ये संकट मानवता के भविष्य और हमारी धरती को खतरे में डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हुए युद्ध का संकट पूरी दुनिया झेल रही है. इसी तरह जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता को लगातार नुकसान पहुंच रहा है. गुटेरेस ने कहा कि हमारी दुनिया संकट में है. और लकवाग्रस्त हो रही है. भू -राजनीतिक विभाजन, सुरक्षा परिषद के काम को प्रभावित कर रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय कानून को प्रभावित कर रहे हैं. ट्रस्ट और डेमोक्रेटिक संस्थानों में लोगों के विश्वास को कम कर रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के सभी रूपों को कम कर रहे हैं. हम इस तरह नहीं जी सकते.
हम समाप्त होने का जोखिम उठा रहे
गुटेरेस ने दुनिया के नेताओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा बहुपक्षीय प्रणाली के बाहर स्थापित विभिन्न समूहों ने जी -20 की तरह भू-राजनीतिक विभाजन के जाल बिछा दिए हैं. उन्होंने कहा कि कभी अंतर्राष्ट्रीय संबंध जी -2 दुनिया की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन अब हम समाप्त होने का जोखिम उठा रहे हैं. इसे बचाने में कोई सहयोग नहीं कर रहा है. किसी भी तरह का कोई संवाद नहीं हो रहा है. न ही किसी तरह का कोई सामूहिक हल निकाल जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








