
Umesh Pal Murder Case: दिल्ली में किसने की थी अतीक के बेटे की मदद? पुलिस ने किया खुलासा
AajTak
अतीक के बेटे असद के दिल्ली वाले मददगारों की जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में असद की मदद उसके पुराने ड्राइवर ने की थी. वह मेरठ आया था और यहां से रुपये लेकर दिल्ली पहुंचा था. फिर उसने असद को रुपये दिए थे. दिल्ली में तीन लोगों ने असद की मदद की थी.
Umesh Pal Murder Case: माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को दिल्ली में मदद करने वाले तीन लोगों को पहचान हो गई है. हत्याकांड के बाद फरार असद छुपने के लिए दिल्ली पहुंचा था. इन लोगों में शामिल एक व्यक्ति ने असद को पैसे मुहैया कराए थे.
दरअसल, पुलिस को पता चला है कि दिल्ली में असद का पुराना ड्राइवर रहता है. उमेश पाल की हत्या करने के बाद असद अहमद छुपने के लिए दिल्ली पहुंचा था. ड्राइवर सहित तीन लोगों की असद से मुलाकात हुई थी. फिर असद ने ड्राइवर को मेरठ पैसे लेने के लिए भेजा था. यहां आकर ड्राइवर ने मेरठ से पैसे लिए थे और वापस दिल्ली जाकर असद को दिए थे.
असद की तलाश हुई तेज
जानकारी लगने के बाद अब पुलिस ने असद की तलाश शुरू कर दी है. उसके संभावित ठिकानों का पता लगाया जा रहा है. उमेश पाल हत्याकांड को आज 45 दिन पूरे हो चुके हैं. लेकिन, मुख्य आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और पांचों शूटर फरार हैं. असद ने भी उमेश पर गोलियां बरसाईं थीं.
यह भी पढ़ें... दिल्ली में छिपा था अतीक का बेटा असद! सुराग के पीछे थी पुलिस लेकिन हो गया अंडरग्राउंड
असद की तलाश में लगी हैं 9 टीमें

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










