
Ukraine Russia War: यूक्रेन ने पुतिन के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी को मार गिराया! क्रीमिया पर कब्जे के लिए मिला था मेडल
ABP News
मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव खारकीव में भिड़ंत के दौरान मारे गए. यूक्रेन से जंग में मारे जाने वाले गेरासिमोव रूस के दूसरे जनरल है.
रूस का यूक्रेन के शहरों में हमला जारी है. दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत 24 फरवरी को हुई थी. युद्ध को 14 दिन होने वाले हैं और अब इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है. यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के सबसे बड़े सैन्य अधिकारियों में से एक को मार गिराया है. व्लादिमीर पुतिन के देश के इस सैन्य अधिकारी का नाम है मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव.
मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव ने 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे में अहम भूमिका निभाई थी. क्रीमिया पर कब्जा करने के लिए उन्हें पदक से भी सम्मानित किया गया था. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, वह सीरिया और चेचन्या में रूसी सेना के साथ लड़े थे. हालांकि उनकी मारे जाने पर रूस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव रूस की सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की 41 वीं सेना के पहले डिप्टी कमांडर थे.













