
UGC NET Exam Guidelines: कल होगी UGC NET की परीक्षा, एग्जाम देने से पहले पढ़कर जाएं जरूरी गाइडलाइंस
AajTak
जो कैंडिडेट्स कल यानी 21 अगस्त को होनी वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे गाइडलाइंस को जरूर पढ़कर जाएं ताकि एग्जाम में किसी भी तरह की बाधा ना आए. एनटीए की जरूरी गाइडलाइंस नीचे दी हुई हैं.
UGC NET Exam Guidelines: UGC NET की परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एनटीए की गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़कर जाएं. आइए जानते हैं इस एग्जाम के लिए क्या गाइडलाइंस तैयार की गई हैं.
1- एनटीए वेबसाइट पर जारी किए गए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र एडमिट कार्ड लाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोई सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी.
2- यदि दिव्यांग श्रेणी के कोई कैंडिडेट एग्जाम दे रहा है तो इसका प्रमाण पत्र ले जाना जरूरी है.
3- उम्मीदवारों को तलाशी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा से 2 घंटे पहले आना चाहिए. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सुरक्षा जांच बंद कर दी जाएगी.
4- छात्रों को परीक्षा हॉल खुलते ही अपनी सीट पर बैठ जाना चाहिए ताकि वे निरीक्षक द्वारा दिए गए किसी भी निर्देश को न चूकें. परीक्षा और रोल नंबर के अनुसार निरीक्षक द्वारा सीटें दी जाएंगी.
5- आवंटित परीक्षा के दिन उपस्थित न होने वाले किसी भी अभ्यर्थी के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. ये छात्र दिसंबर सत्र के दौरान परीक्षा में फिर से शामिल हो सकते हैं.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












